RAIPUR. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) संवर्ग के अफसरों का तबादला किया गया है, जिनमें दो जिले के पुलिस रेंज में आईजी भी बदले गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग के अवर सचिव डीएस ध्रुव के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक 20 आईपीएस में 9 जिलों में एसपी भी बदल दिए गए हैं। गृह विभाग ने सरगुजा और राजनांदगांव पुलिस रेंज में आईजी भी बदले हैं। जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी दी गई….
इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले
- पवन देव (भापुसे-1992)को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर के अतिरिक्त अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है।
- अंकित कुमार गर्ग (भापुसे-2004), पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, को पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया।
- ध्रुव गुप्ता (भापुसे-2005), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, नवा रायपुर बनाया गया। उन्हें सीसीटीएनएस/एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वे 30 अप्रैल 2025 के बाद सीआईडी का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
- दीपक कुमार झा (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज
- अभिषेक शांडिल्य (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया।
- बालाजी राव सोमावार (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर का दायित्व सौंपा गया।
- अजातशत्रु बहादुर सिंह (भापुसे-2011) को पुलिस उप महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा
- विवेक शुक्ला (भापुसे-2012) को एआईजी, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया।
- राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे-2012) को पुलिस अधीक्षक, सरगुजा,
- विजय अग्रवाल (भापुसे-2012) को पुलिस अधीक्षक, दुर्ग,
- जीतेंद्र शुक्ला, (भापुसे-2013) सेनानी 5वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जगदलपुर
- भावना गुप्ता (भापुसे-2014) को पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया।
- सूरज सिंह (भापुसे-2015) को पुलिस अधीक्षक, धमतरी
- त्रिलोक बंसल (भापुसे-2016) को पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा नियुक्त किया गया।
- लक्ष्य शर्मा (भापुसे-2016) को पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है।
- अंजनेय वार्ष्नेय (भापुसे-2018) को पुलिस अधीक्षक, सारंगढ-बिलाईगढ
- पुष्कर शर्मा (भापुसे-2018) को सेनानी, वीआईपी वाहिनी माना, रायपुर
- योगेश कुमार पटेल (भापुसे-2018) को पुलिस अधीक्षक, बालोद
- एस.आर. भगत (भापुसे) को पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- विजय पाण्डे (भापुसे) को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के पद पर तैनात किया गया।