33.1 C
Raipur
Thursday, May 8, 2025

छत्तीसगढ़ -तेलंगाना बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में 5 जवान शहीद, सर्चिंग पर निकली थी ग्रेहाउंड की टीम, मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर…

RAIPUR. Newsupindia.com
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एंटी नक्सल आॅपरेशन में निकले जवानों पर माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिससे 5 जवान शहीद हो गए। विस्फोट में कुछ जवान घायल भी हुए हैं। मुलुगू जिले के जंगल में नक्सलियों ने यह आईईडी विस्फोट किया है। तेलंगाना ग्रेहाउंड्स बल के जवान एंटी नक्सल आॅपरेशन पर निकले थे। विस्फोट के बाद माओवादियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई है। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने 10 माओवादियों को भी मार गिराया गया, जिसमें कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं।

तेलंगाना पुलिस के अनुसार माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बल के जवान आॅपरेशन पर निकले थे। इस दौरान माओवादियों ने सुरक्षाबालों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया। विस्फोट के बाद माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। दोनों तरफ से अभी रुक-रूक फायरिंग हो रही है। सूत्रों के मुताबकि मुगुलू जिले में यह घटना वेंकटपुरम के निकट वन क्षेत्र में घटी है। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर चलाए जा रहे आॅपरेशन ‘कगार’ से नक्सलियों में दहशत है।

अब तक 30 नक्सली मारे गए गए
बता दें कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की संयुक्त टीम नक्सलियों पर शिकंजा कसने में लगी है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के कर्रेगुट्टा पहाड में आॅपरेशन के 16वे दिन नक्सलियों साथ जवानों का मुठभेड़ हुई है। अब तक 30 नक्सली मारे गए गए हैं। 26 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसी पहाड़ी में दुर्दांत नक्सली हिडमा, देवा दामोदर, सुजता जैसे बड़े कैडर के नक्सलियों के होने की सूचना पर आॅपरेशन लांच किया गया है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डीजीपी, एडीजी नक्सल आॅपरेशन सहित अफसरों को बैठक भी ली थी।

सबसे बड़ा एंटी नक्सल आॅपरेशन
बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ को घेरकर चलाए जा रहे अब तक के सबसे बड़Þे एंटी नक्सल आरेशन को अब सफलता मिलना शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह तक सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया है। माना जा रहा है कि जल्द ही कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर कब्जा करने की स्थिति में जवान पहुंच जाएंगे। इससे एक दिन पहले एक महिला नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया था। आॅपरेशन के दो दिन बाद 3 महिला नक्सली ओर मारे गए थे। वहीं दो जवान भी इस आॅपरेशन में घायल हो चुके हैं।

हेलीकॉप्टर से जवानों को पहाड़ पर भेजा
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कर्रेगुट्टा पहाड़ के नजदीक ही स्थित धोबे की पहाड़ियों पर उतारा गया था। यहीं से कर्रेगुट्टा पहाड़ जवानों के निशाने पर था। माना जा रहा है कि बड़े नक्सली लीडर इसी कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ही छुपे हुए हैं। इस तरह अब नक्सलियों के कब्जे वाले तीन में से दो पहाड़ियों पर जवानों का कब्जा हो गया है। जवानों ने यहां तिरंगा भी फहराया है।

खत्म होगा नक्सलवाद, खुशहाल होगा छत्तीसगढ़’
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में हमारे सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में अब तक 22 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। लाल आतंक के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को शत-शत नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने संकल्प लिया है कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करना है और हम इस लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here