27.1 C
Raipur
Saturday, May 30, 2026

Assembly Election-2023: BJP ने जारी की दूसरी सूची, 39 नामों में कई चौंकाने वाले, केंद्रीय मंत्री और सांसद लड़ेंगे चुनाव, देखिये सूची…

MP Assembly Election-2023 भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इंदौर की एक नंबर सीट से कैलाश विजयवर्गीय का नाम चौंकाने वाला है। वहीं देपालपुर से मनोज पटेल, छिंदवाड़ा से बंटी साहू का नाम घोषित किया है। जारी सूची में छह महिलाओं को टिकट दिया गया है। 13 सितंबर को केंद्रीय समिति की मंथन बैठक में नाम तय किए गए हैं। भाजपा ने 3 केंद्रीय मंत्री और सांसदों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में थे। संभावना जताई जा रही थी कि जल्द ही दूसरी सूची आ जाएगी। शाम को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर कांग्रेस सहित दूसरी राजनीतिक पार्टियों को चौका दिया है। इस सूची में कई बड़े नामों को मौका दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, रीती पाठक, उदय प्रताप सिंह जैसे सांसदों को टिकट दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी एक ब्रेक के बाद इस बार मैदान में लड़ेंगे। उनका मुकाबला कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला से होना तय माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 17 अगस्त को 39 नामों की सूची जारी की थी। इसी दौरान भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए भी 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here