25.7 C
Raipur
Friday, June 27, 2025

IAS संजीव झा, तारन प्रकाश सिन्हा को संयुक्त सचिव और मनोज सोनी को विशेष सचिव की जिम्मेदारी, चुनाव आयोग ने हटाने कहा था

रायपुर.न्यूजअप इंडिया। छत्तीसगढ़ शासन ने चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए दो कलेक्टर और एक विशेष सचिव को नई जिम्मेदारी सौंप दी है। महानदी भवन मंत्रालय से देर रात आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव अन्वेष धृतलहरे द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दो जिलों के कलेक्टर को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

आपको बता दें बिलासपुर के कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और फूड विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी को बुधवार शाम चुनाव आयोग ने हटाने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अब तारण प्रकाश सिन्हा और संजीव झा को संयुक्त सचिव मंत्रालय और मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनाव आयोग ने 3 पुलिस अधीक्षक और दो एएसपी को भी हटाने कहा है, जिसमें राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा, कोरबा पुलिस अधीक्षक उदय किरण शामिल हैं। वहीं दो ASP में बिलासपुर के एएसपी अभिषेक महेश्वरी और दुर्ग के एएसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। आचार संहिता लगने के दो दिन बाद इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि कुछ और तबादले आने वाले दिनों में हो सकते हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here