25.1 C
Raipur
Monday, January 26, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावः एक और कांग्रेस विधायक हुआ बागी, पार्टी छोड़ जोगी कांग्रेस में शामिल, इस सीट से चुनाव भी लड़ेंगे

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट की घोषणा होते ही बगावती तेवर भी खुलकर सामने आने लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं की नाराजगी का फायदा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) खूब उठा रहा है। चांदनी भारद्वाज, आरके राय के बाद अब कांग्रेस के एक और बागी विधायक किस्मत लाल नंद को जोगी कांग्रेस ने अपने पाले में मिला है। अमित जोगी ने बंगले में किस्मत लाल नंद को जोगी कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। किस्मत लाल नंद कांग्रेस की टिकट पर 2018 में सरायपाली से पहली बार चुनाव लड़ा और भाजपा के श्याम तांडी को भारी मतों से हराया था।

बता दें कि कांग्रेस ने विधायक किस्मत लाल नंद की टिकट काटी है। इसके बाद वे नाराज चल रहे थे। उनके समर्थकों के साथ बैठक भी हुई थी। गुरुवार को उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी)- JCCJ में प्रवेश किया है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने उन्हें सरायपाली से टिकट भी दे दी है। जेसीसीजे ज्वाइन करने के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी भी मौजूद रहीं।

किस्मत लाल नंद के बारे में यह भी जानिये
बता दें कि 1985 से 1989 तक किस्मत लाल नंद कृषि अधिकारी के पद पर नौकरी की। 1990 में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए। उन्होंने 1990 से 2006 तक नक्सल क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। 2006 में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस दिखाया, जिसके चलते उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया था। 2018 में इन्हें डीएसपी बनाया गया। किस्मत लाल नंद की एक बेटी अभी डीएसपी है और दूसरी बेटी सिविल जज है। किस्मत लाल नंद विधायक बनने से पहले डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। किस्मत लाल नंद 2018 में पहली बार महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here