24.1 C
Raipur
Friday, October 18, 2024

किसके सिर पर ताज, तय होगा आजः पाटन से CM भूपेश तो राजनांदगांव से डॉ. रमन, इन 30 सीटों पर भी रहेगी सभी की नजर

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर परिणाम तीन दिसंबर को सामने आ जाएगे। छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो चुकी है। अब सभी को चुनाव परिणाम का इंतजार है। छत्तीसगढ़ के सभी राजनीतिक दलों की नजरें मतगणना पर है। 90 में से 30 वीआईपी सीटों पर सबकी नजर है, जिनमें कई मंत्री और पूर्व मंत्री भी शमिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश की ऐसी ही 30 हॉट सीटों पर है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

ये हैं छत्तीसगढ़ विधानसभा की हाई प्रोफाइल वीआईपी सीटें

  1. छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफाइल सीट दुर्ग जिले का पाटन विधानसभा है। कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने भाजपा नेता और भूपेश के भतीजे सांसद विजय बघेल मैदान हैं।
  2. उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की दावेदारी से अंबिकापुर सीट सुर्खियों में हैं। अबकी बार टीएस ‘बाबा’ का मुकाबला भाजपा के राजेश अग्रवाल से है।
  3. छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव है। यहां भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह के सामेन कांग्रेस के गिरीश देवांगन चुनावी मैदान में हैं। डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  4. सक्ती सीट से विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता चरण दास महंत प्रत्याशी हैं। भाजपा के खिलावन साहू चुनावी मैदान में हैं। विधानसभा अध्यक्ष को लेकर एक मिथक है कि जो अध्यक्ष रहता है, उसे विजय नहीं मिलता। चरणदास महंत क्या इस मिथक को तोड़ पाएंगे। यह परिणाम बताएगा।
  5. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण से और भाजपा से ललित चंद्राकर मैदान में हैं।
  6. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में से इस बार रायगढ़ सीट है। भाजपा से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी खड़े हैं तो वहीं ओपी चौधरी के सामने कांग्रेस से प्रकाश शक्राजीत नायक हैं।
  7. खरसिया ऐसी सीट है, जहां आजादी के बाद से अब तक भाजपा नहीं जीत पाई है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक उमेश पटेल का मुकाबला भाजपा के महेश साहू से है।
  8. कोटा उन सीटों में शामिल है, जहां राजघराने से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रताप सिंह जूदेव भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जूदेव के सामने कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव हैं। वहीं जेसीसीजे से रेणु जोगी मैदान में हैं।
  9. रायपुर नगर दक्षिण सीट भी अहम है। भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल हैं और कांग्रेस से दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास हैं।
  10. रायपुर पश्चिम सीट भी वीआईपी सीट है। भाजपा के पूर्व मंत्री रहे राजेश मूणत और कांग्रेस से वर्तमान विधायक विकास उपाध्याय आमने-सामने हैं।
  11. राजिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमितेश शुक्ल का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू से है। अमितेश शुक्ल पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल के बेटे हैं।
  12. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में से डौंडीलोहारा भी है। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेंड़िया और भाजपा से देवलाल ठाकुर आमने-सामने है।
  13. चन्द्रपुर सीट से भाजपा ने जशपुर राजघराने से आने वाली संयोगिता सिंह जूदेव को उतारा है। वहीं कांग्रेस से राम कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया हैं।
  14. दुर्ग जिले की दुर्ग शहर सीट से कांग्रेस नेता अरुण वोरा और भाजपा से गजेंद्र यादव आमने सामने हैं। अरुण वोरा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा के बेटे हैं।
  15. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में साजा एक सीट है। कांग्रेस ने दिग्गज नेता रवीन्द्र चौबे और भाजपा ने एक गैर राजनीति व्यक्ति ईश्वर साहू को चुनाव में उतारा है।
  16. केशकाल सीट से भाजपा ने कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम और कांग्रेस नेता संतराम नेताम को उतारा है। दोनों नेता आमने सामने हैं।
  17. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में नारायणपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी केदार कश्यप के सामने कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप हैं।
  18. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में कोंडागांव सीट से बीजेपी प्रत्याशी लता उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री मोहनलाल मरकाम हैं।
  19. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में दंतेवाड़ा सीट से बीजेपी प्रत्याशी चेतराम अटामी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र महेंद्र कर्मा हैं। छविंद्र कर्मा बस्तर टाइगर के नाम से प्रसिद्ध स्व. महेंद्र कर्मा के बेटे हैं।
  20. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में अंतागढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी विक्रम उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई हैं।
  21. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में कोंटा से बीजेपी प्रत्याशी सोयम मुका के सामने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा हैं।
  22. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में चित्रकोट सीट से बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी पीसीसी चीफ और सांसद दीपक बैज हैं।
  23. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में बीजापुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेश गागड़ा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी हैं।
  24. छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में कवर्धा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर हैं।
  25. छत्तीसगढ़ की भरतपुर सोनहत सीट भी काफी हाई प्रोफाइल हो गया है। यहां भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने कांग्रेस ने गुलाब सिंह कामरो को उम्मीदवार बनाया है।
  26. छत्तीसगढ़ की पत्थलगांव सीट पर सांसद गोमती साय प्रत्याशी है। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह मैदान में हैं।
  27. छत्तीसगढ़ बिल्हा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक चुनावी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने सियाराम कौशिक को उम्मीदवार बनाया है।
  28. छत्तीसगढ़ की लोरमी विधानसभा सीट से सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बीजेपी प्रत्याशी है। उनके सामने थानेश्वर साहू मैदान में हैं।
  29. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर सीट पर भी सबकी नजर है। यहां दो पूर्व महापौर चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने किरणदेव और कांग्रेस ने जतिन जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है।
  30. छत्तीसगढ़ की कुरूद विधानसभा सीट पर भाजपा से अजय चंद्राकर और कांग्रेस से तारिणी चंद्राकर आमने-सामने हैं।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here