रायपुर। मणिपुर हिंसा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशभर में घूम सकते हैं तो फिर देश की संसद में चर्चा में भाग लेने क्यों नहीं आ सकते। संसद में मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार चर्चा करने की बात कह रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के लोग सदन में बात रखने से बच रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री के वक्तव्य पर अड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री बयान दें।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आखिर कब बोलेंगे। प्रधानमंत्री बयान दें। वे चर्चा के लिए वह क्यों नहीं आ रहे हैं। इतनी सी तो बात है। वह देश के प्रधानमंत्री हैं। मोदी जी चुनाव प्रचार करने जा सकते हैं। देश और दुनियाभर का दौरा कर सकते हैं तो सदन में क्यों बात नहीं करते। यही बात तो कांग्रेस के राष्ट्रीय खड़गे भी कह रहे हैं।
प्रधानमंत्री जी देश भर में प्रचार करने जा सकते हैं, दुनिया भर में घूमने जा सकते हैं लेकिन देश की संसद में चर्चा में भाग लेने नहीं आ सकते हैं। क्यों? pic.twitter.com/y2KVHGD2Hm
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 27, 2023
किसान की सुविधा को वे लोग रेवड़ी कहते हैं
देश में किसानों की स्थिति पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की मानसिकता ही विकृत है। वे किसानों के दर्द को नहीं समझ सकते। किन परिस्थितियों में किसान फसल उगाते हैं और उन्हें कीमत भी नहीं मिलती और घाटा हो जाता है। किसान कर्ज से लदे रहते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये माफ कर किसानों को कर्जमुक्त किया है। आज छत्तीसगढ़ के किसान कितना खुशहाल है। उन्हें समर्थन मूल्य मिल रहा है।
2023-24 चुनाव में सबक सिखाएगी जनता
राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। धान की फसल में 2640 रुपये मिल रहा है, जो सभी राज्यों से सबसे अधिक है। किसानों को जो सुविधा दी जाती है, उसे भाजपा के लोग रेवड़ी कहते हैं। भूपेश ने कहा कि आने वाले वर्ष 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएंगी।
