42.4 C
Raipur
Saturday, April 19, 2025

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण के बाद बिना विभाग के चल रहे मंत्रियों को लंबी जद्दोजहद के बाद आज विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम विष्णुदेव को खनिज, ऊर्जा, जनसंपर्क, परिवहन विभाग मिला है। वहीं​ डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गृह मंत्रालय दिया गया है। वहीं ओपी चौधरी को वित्त मंत्रालय दिया गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, बृजमोहन को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद विभाग बांटे गए हैं। साय कैबिनेट में किसे क्या जिम्मेदारी दी जाए इसका अंतिम फैसला दिल्ली में ही हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। मंत्री-परिषद के विभागों का बंटवारा किए जाने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित भी कर दी गई है।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)।
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग।
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।
  • मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
  • स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग।
  • मंत्री राम विचार नेताम
  • आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।
  • मंत्री दयाल दास बघेल
  • खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।
  • मंत्री केदार कश्यप
  • वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग।
  • मंत्री लखनलाल देवांगन
  • वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग।
  • मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग।
  • मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग।
  • मंत्री टंकराम वर्मा
  • खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here