35.6 C
Raipur
Saturday, April 19, 2025

टोल रेट बढ़ाने से नाराज किसानों ने सबसे महंगा टोल फ्री करवाया, दिल्ली-जम्मू NH में धरने पर बैठे… बिना टैक्स दिए गुजर रही गाड़ियां…

जालंधर. एजेंसी। पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। किसान यूनियन ने जालंधर-लुधियाना के बीच पड़ते वाले लाडोवाल टोल प्लाजा को कब्जे में ले लिया है। यहां किसानों ने टोल प्लाजा फ्री करवा दिया है। मौके पर भारी संख्या में किसान और पुलिस मौजूद है। गाड़ियां बिना टैक्स दिए टोल से गुजर रही हैं। किसानों का कहना है कि लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा टोल है। यहां तीसरी बार टोल टैक्स बढ़ाया गया है, जबकि सड़कें उस लायक नहीं है।

टोल टैक्स बढ़ाने के खिलाफ किसानों ने रविवार को दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर लुधियाना-जालंधर के बीच फिल्लौर में बने लाडोवाल टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री कर दिया है। लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा टोल है। किसानों ने कर्मचारियों को हटाकर टोल बूथ खाली करा दिए हैं। इसके बाद उन्होंने खाली लेन में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि जब तक टोल टैक्स कम नहीं किए जाते, तब तक वह इस टोल को फ्री रखेंगे।

NH अथॉरिटी को दिया था अल्टीमेटम
भारतीय किसान यूनियन ने कई दिन पहले ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया को टोल की दरें कम करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन प्रबंधन ने दरों को कम नहीं किया। रविवार को अल्टीमेटम खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में किसान टोल पर पहुंच गए। प्रदर्शन शुरू किया और नारेबाजी करे लगे। किसानों ने टोलकर्मियों को हटा कर बूथ खाली करा लिए और खुद बूथों पर बैठ गए। तब से वाहन बिना टोल के ही गुजर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है।

ईंधन खर्च से ज्यादा देना पड़ रहा टैक्स
भारतीय किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि साल में तीसरी बार इस टोल टैक्स बढ़ाए गए हैं। पंजाब का यह सबसे महंगा टोल है। अगर किसी वाहन पर फास्ट टैग नहीं है तो उसे एक चक्कर के लिए 430 रुपये टैक्स देना पड़ता है। अगर लुधियाना के निवासी को फिल्लौर जाना है तो उसका ईंधन खर्च 200 रुपये है, जबकि उसका टैक्स 400 रुपये से अधिक है। यह किसी भी सूरत में जायज नहीं है। इस महंगे टोल प्लाजा को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। जब तक टोल के रेट कम नहीं किए जाते, वह अनिश्चितकाल के लिए टोल को फ्री रखेंगे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here