30.5 C
Raipur
Wednesday, June 25, 2025

एक्सप्रेस-वे पर हादसाः बस ने दूध कंटेनर को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

उन्नाव. एजेंसी। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार सुबह 5 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कुल 18 यात्रियों की मौत हो गई है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दूध कंटेनर में तेज रफ्तार बस पीछे से घुस गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम पहुंची। मृतकों में 14 पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस हादसे पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस बुधवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई है। इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर दूध कंटेनर से जा टकराई है, जिसके बाद यह भीषण हादसा हुआ है। सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पीएम के लिए मरच्युरी भिजवाया गया है।

गहरी नींद में सोए थे और आ गई मौत
सड़क हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने हुआ है। जिस समय यह हादसा हुआ यात्री गहरी नींद में सो रहे थे और उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक उन्नाव, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ और अन्य थानों की पुलिस मौजूद है। बस का नंबर UP95 T 4720 और दूध से भरे कंटेनर का नंबर UP70 CT 3999 है। मरने वालों में 14 लोगों की पहचान हो गई है, जबकि 4 यात्रियों की पहचान नहीं हो पायी है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here