30.5 C
Raipur
Wednesday, April 22, 2026

Police Department Promotion: 56 प्रधान आरक्षक बनेंगे ASI, रक्षाबंधन से पहले दुर्ग IG ने दिया पदोन्नति का तोहफा, देखें योग्यता सूची…

दुर्ग. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में पदस्थ पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षकों के लिए अच्छी खबर है। रक्षाबंधन से पहले दुर्ग रेंज पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की गई है। इस योग्यता सूची में दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के कुल 56 प्रधान आरक्षक के नाम शामिल हैं।

दुर्ग IG रामगोपाल गर्ग ने बताया कि परीक्षा में दुर्ग रेंज से कुल 166 प्रधान आरक्षक शामिल हुए थे, जिसमें शारीरिक और लिखित परीक्षा के बाद दुर्ग जिले से 42, बालोद से 9 और बेमेतरा से 5 कुल 56 प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई हैं। इस सूची में दुर्ग रेंज के 56 प्रधान आरक्षकों को प्री-प्रमोशन कोर्स के बाद सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। जल्द ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की सूची भी जारी की जाएगी।

दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने योग्यता सूची में आने वाले सभी प्रधान आरक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। शीघ्र ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की योग्यता सूची भी जारी की जाएगी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here