17.3 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

आय से अधिक संपत्ति मामले में वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी के खिलाफ FIR, रायपुर में CBI का छापा, तीन ठिकानों पर चल रही जांच…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) रखने के आरोप में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग के वरिष्ठ लेखा अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। यह अधिकारी रायपुर स्थित प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) कार्यालय में कार्यरत है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले को लेकर रायपुर में तीन जगहों पर छापेमारी भी की है। उक्त अफसर के कार्यालय महालेखाकार और घर पर सीबीआई की टीम जांच कर रही है।

सीबीआई के हवाले से पीआईबी ने प्रेस रिलीज में बताया कि उक्त लेखा अधिकारी ने 13 जुलाई 2006 को एसओ (SO) के पद पर 4,800 रुपये के ग्रेड-पे से नौकरी की शुरुआत की थी। इसके बाद से उसने कृषि भूमि और आवासीय भूखंडों सहित करीब 10 अचल संपत्तियां अर्जित की है। सीबीआई के अनुसार अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहा और अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्तियों की खरीदी कर चुका है।

सीबीआई की जांच में यह सामने आया है कि 31 अगस्त 2007 से 31 मई 2024 तक उसने और उसकी पत्नी के नाम पर करीब 3 करोड़ 89 लाख रुपये की अचल और चल संपत्तियां जमा की है, जबकि इस दौरान उसकी आय की संपत्ति 1.47 करोड़ रुपये आंकी गई है। सोमवार को सीबीआई ने रायपुर में आरोपी के आवास और कार्यालय सहित तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया है। सीबीआई की टीम मामले की जांच कर रही है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here