36.1 C
Raipur
Wednesday, March 12, 2025

रायपुर से मीनल, दुर्ग से अलका और बिलासपुर से पूजा मेयर कैंडिडेट, BJP ने जारी की 10 महापौर प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिए पूरी सूची…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नगर पालिक निगम के लिए महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 10 महापौर पद और 47 नपा अध्यक्ष पदों के लिए लिस्ट जारी की गई है। रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए मीनल चौबे को उम्मीदवार बनाया गया है। मीनल चौबे पिछले कार्यकाल में रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष थीं। वहीं राजनांदगांव में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को मैदान में उतारा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग से भाजपा ने अलका बाघमार को प्रत्याशी बनाया है।

नगर निगम के लिए भाजपा के 10 महापौर प्रत्याशी

  • रायपुर से मीनल चौबे
  • बिलासपुर से पूजा विधानी
  • दुर्ग से अलका बाघमार
  • राजनांदगांव से मधुसूदन यादव
  • धमतरी से जगदीश रामू रोहरा
  • जगदलपुर से संजय पांडेय
  • रायगढ़ से जीवर्धन चौहान
  • कोरबा से संजू देवी राजपूत
  • अंबिकापुर से मंजूषा भगत
  • चिरमिरी से राम नरेश राय
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here