रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आधी रात को महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 10 नगर निगम के मेयर, 40 नगर पालिका परिषद और 102 नगर पंचायतों के अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा की है। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।




