36.1 C
Raipur
Wednesday, March 12, 2025

निकाय चुनावः 10 नगर निगम में 79 मेयर कैंडिडेट, 1,889 प्रत्याशी लड़ रहे पार्षद चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार… शाम 5 बजे तक वोटिंग… घर से निकलिए और कीजिए मतदान…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में आज मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के लिये वोटिंग जारी है। महापौर पद के लिए 79 और पार्षद के लिए 1 हजार 889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। लगभग 45 लाख वोटर्स शहरी सरकार की सत्ता के लिए प्रतिनिधि चुनेंगे। न्यूजअप इंडिया की शहरी मतदाताओं से अपील- आप भी घर से निकलें और शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत कीजिए…।

किस निगम में कितने प्रत्याशी जानिए…

  • रायपुर नगर निगमः मेयर के लिए 16 और 70 वार्ड पार्षद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
  • बिलासपुर नगर निगमः मेयर के लिए 8 और वार्ड पार्षद के लिए 272 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
  • जगदलपुर नगर निगमः मेयर के लिए 5 और 48 वार्डों में 154 पार्षद प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 1 लाख से अधिक मतदाता पार्षद और शहर का मेयर चुनेंगे।
  • दुर्ग नगर निगमः मेयर के लिए 2 और 60 वार्ड पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 2 लाख 37 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
  • राजनांदगांव नगर निगमः महापौर के लिए 11 और पार्षद के 176 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1.35 लाख मतदाता चुनेंगे शहरी सरकार। भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला।
  • अंबिकापुर नगर निगमः मेयर के लिए 6 और 48 वार्ड पार्षद के लिए 124 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। एक लाख 21 हजार 454 मतदाता डालेंगे वोट
  • चिरमिरी नगर निगमः महापौर के लिए 4 और पार्षद पद के लिए 145 कैंडिडेट मैदान में हैं। भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।
  • रायगढ़ नगर निगमः मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
  • कोरबा नगर निगमः चुनाव में महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। 67 पार्षद पदों के लिए 277 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्षदी के लिए 66 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। वार्ड क्रमांक 18 में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
  • धमतरी नगर निगमः महापौर के लिए 8 प्रत्याशी रेस में हैं। यहां कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हुआ था। 40 वार्डों में पार्षद पद के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में हैं।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here