36.1 C
Raipur
Wednesday, March 12, 2025

निकाय चुनाव में जनता जनार्दन का बड़ा खेलाः पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़ में खिला ‘कमल’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के क्षेत्र कुनकुरी में ‘हाथ’ मजबूत…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनावी नतीजे ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। अधिकांश निकायों में भाजपा को जीत मिली है। वहीं जीत हार पर तीखे हमले भी हो रहे हैं। भूपेश ने कहा- ‘मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में भाजपा की हार उनके कथित “सुशासन” की हार है। उधर भाजपा के नेताओं ने पूर्व सीएम के पाटन विधानसभा में हार पर तंज कस रहे हैं।

नतीजों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।

पूर्व सीएम भूपेश और सिंहदेव के क्षेत्र में कांग्रेस की हार
नगरीय निकाय चुनाव में नतीजों से यह भी साफ हो गया है कि BJP ने हर स्तर पर मजबूती से पकड़ बनाई है। वहीं कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को स्थानीय स्तर पर भी पूरी तरह स्वीकार कर लिया है, जबकि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के गृह क्षेत्र में कांग्रेस को हार मिली है।

जुमलों की “गारंटी” से जनता का भरोसा उठ चुका
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव परिणामों पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में भाजपा की हार उनके कथित “सुशासन” की हार है। जुमलों की “गारंटी” से जनता का भरोसा उठ चुका है। कुनकुरी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील गुप्ता सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई। वहीं भाजपाइयों ने पूर्व सीएम के गृह क्षेत्र पाटन और अमलेश्वर में भाजपा की जीत पर तंज कस रहे हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here