40.1 C
Raipur
Saturday, June 14, 2025

पहली कार और वर्षों पुराने स्कूटर का नंबर ‘1206’, पूर्व CM विजय रूपाणी के लिए ‘लकी’ नंबर ही बना ‘अनलकी’… जानें इससे जुड़ी कुछ बातें…

DELHI. एजेंसी। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत हो गई। इस प्लेन क्रैश में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हुई है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जिसमें विजय रूपाणी भी सवार थे। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। विजय रुपाणी के निधन की तारीख यानी 12 जून या 12-06 से जुड़ा एक संयोग सामने आया है। विजय रुपाणी 1206 नंबर को अपना लकी नंबर मानते थे।

क्या है 1206 नंबर का खेल?
रूपाणी अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने जा रहे थे। उनके निधन की तारीख यानी 12 जून या 12-06 से जुड़ा एक संयोग भी सामने आया है। दरअसल, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री 1206 को अपना लकी नंबर मानते थे। 1206 नंबर उनके लिए इतना खास था कि उनकी गाड़ियों का नंबर भी शुरुआत से यही रहा। लेकिन, गुरुवार 12 जून को यही नंबर उनके लिए अनलकी साबित हो गया। 12 तारीख और 6वें महीने को हुए प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई।

पहली कार का नंबर था 1206
विजय रूपाणी की पहली कार और सालों पुराने स्कूटर का नंबर भी 1206 था। विजय रूपाणी इस नंबर को अपने लिए बेहद शुभ मानते थे। आज भी 1206 नंबर वाली कार और स्कूटर उनके घर के बाहर पार्क है। संयोग की बात है कि गुरुवार की तारीख 12-06 थी, जो उनके जीवन का अंतिम दिन बन गया। पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने बताया कि पूर्व सीएम पंजाब के पार्टी प्रभारी थे। उन्होंने 19 जून को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के कारण 5 जून से 12 जून तक ब्रिटेन की अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी।

उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ प्लेन
बता दें गुरुवार 12 जून को एअर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद एअरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जिसके कुछ ही मिनटों के बाद विमान ने ऊंचाई खो दी और सबसे पहले बी.जे. मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराई। इसके बाद विमान ने पास ही स्थित अतुल्यम हॉस्टल को भी चपेट में ले लिया, जहां सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स रहते थे। टक्कर के साथ ही इमारतों में आग लग गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here