29.4 C
Raipur
Wednesday, June 25, 2025

छत्तीसगढ़ में जहरीली गैस के रिसाव से 9 लोगों की मौत, कुएं में गिरे 2 लोग, बचाने में गई 7 की जान, कोरबा और जांजगीर-चांपा में हादसा…

जांजगीर-चांपा/कोरबा. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले में एक ही दिन में कुएं में डूबने से 9 लोगों की मौत हुई है। जांजगीर-चांपा जिले में 5 और कोरबा जिले में 4 लोगों की मौत पानी में डूबने से हुई है। दोनों ही हादसे कुएं में गिरे ग्रामीणों को बचाने की चक्कर में हुए हैं। दोनों घटनाओं में कुएं से जहरीला गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है। दोनों घटनाओं की सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची है। दोनों घटनाओं में ग्रामीणों की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त करते हुए मुआवजा की घोषणा की है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली के डिपरापारा में एक घर के कुएं में सबसे पहले जहरू राम पटेल पिता स्व सोनू राम पटेल (60 वर्ष) डूब गए। इसकर जानकारी होने पर उनकी बेटी सपना पटेल पिता जहरु पटेल (16 वर्ष) कुएं में उतरी। वह पिता को नहीं बचा सकी और खुद भी डूब गई। घटना की जानकारी होने पर मनबोध पटेल (57 वर्ष) और शिवचरण पटेल उर्फ कली (45 वर्ष) कुएं में उतरे। उनकी भी डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

इधर छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा में भी ऐसा ही हादसा हुआ है। यहां 4 लोग एक व्यक्ति को कुएं से निकालने के लिए उसमें कूद पड़े, जिसमें 5 लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। यह हादसा जांजगीर के किकिरदा गांव में हुआ है। दरअसल, एक व्यक्ति लकड़ी निकालने के लिए कुएं में उतरा था, लेकिन काफी समय के बाद भी वो बाहर नहीं निकला, जिसके बाद उसे बचाने के लिए 4 लोग और कुएं में कूद पड़े, लेकिन इनमें से कोई भी जिंदा बाहर नहीं आ सका। घटना बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा का है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से कुंए का उपयोग नहीं हो रहा था। उसे ढंक दिया गया था। शुक्रवार सुबह एक लकड़ी कुएं में गिर गया था, उसे निकालने रामचरण जायसवाल कुएं में उतरा। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसे बचाने पड़ोसी रमेश पटेल नीचे उतरा और उसका दम घुटने लगा। इसके बाद उसके बेटे राजेंद्र और जितेंद्र पटेल कुएं में उतरे और उनका भी दम घुट गया। फिर एक अन्य पड़ोसी टिकेश चंद्रा कुएं में उतरा और उसकी भी मौत हो गई। ऐसी आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई है। पुलिस गांव पहुंची है। शवों को निकालने के लिए SDRF की टीम बुलाई गई है। हादसे में तीन परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here