27.1 C
Raipur
Friday, March 20, 2026

उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टेम्पो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिरी, 10 लोगों की मौत, 7 घायल, कुछ लापता…

देहरादून. एजेंसी। उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर रेंतोली के पास हुआ है, जहां यात्रियों से भरा टेपों ट्रेवलर अचानक नियंत्रण खो गया और नीचे लुढ़कते हुए अलकनंदा नदी में समा गया। घटना के बाद वहां अफ़रा-तफरी मच गई। लोग मदद के लिए चीख पुकार करने लगे, जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेवलर में करीब 20 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। नदी का बहाव तेज होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया। एमआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं कुछ लोगों के नदी में बहने की खबर सामने आ रही है।

उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी ने शोक जताया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने X पर लिखा- ‘जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदारनाथ से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here