26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

छत्तीसगढ़ में 2 कलेक्टर, 3 SP और 2 ASP हटाए गए, निर्वाचन आयोग ने तत्काल पद छोड़ने के निर्देश दिए, फूड डिपार्टमेंट के विशेष सचिव को भी हटाया

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। दो कलेक्टर और 3 पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश निर्वाचन आयोग ने जारी किया है। आयोग ने दो एएसपी को भी हटाने को कहा है। जिन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया गया है, उसमें रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, कोरबा पुलिस अधीक्षक उदय किरण शामिल हैं। वहीं दो ASP में बिलासपुर के एएसपी अभिषेक महेश्वरी और दुर्ग के एएसपी एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले दिनों चुनाव आयोग की फुल बेंच जब छत्तीसगढ़ आई थी, तब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कई जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के अलावा कुछ अन्य अफसरों की लिखित शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने हटाए गए अधिकारियों के बदले नई नियुक्ति करने राज्य शासन के मुख्य सचिव से तीन नामों का पैनल मांगा है। चुनाव आयोग ने अफसरों को तत्काल जूनियर अफसरों को पद देकर रिलीव होने का आदेश जारी किया है। चुनाव आयोग ने विशेष मनोज सोनी को भी हटाने का आदेश दिया है। मनोज सोनी अभी फूड एंड सिविल सप्लाई के साथ एमडी मार्कफेड और एमडी नान के चार्ज में है। आचार संहिता लगने के दो दिन बाद इस तरह की कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here