21.1 C
Raipur
Wednesday, February 5, 2025

एक्टर सैफ अली खान हमला केसः दुर्ग में RPF ने एक संदेही को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा, पूछताछ करने पहुंची मुंबई पुलिस…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान पर जिस चाकूबाज ने हमला किया था। उसे लेने के लिए मुंबई पुलिस के दो अधिकारी प्रदीप फुंडे और योगेश नरले छत्तीसगढ़ आए हैं। एयरपोर्ट से वे दोनों दुर्ग रेलवे स्टेशन गए। मुंबई पुलिस संदिग्ध कैलाश कन्नोजिया से दुर्ग में पूछताछ की है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि हमलावर का बैग और आवाज मैच हो गया है। रविवार की सुबह पुलिस की टीम उसे लेकर मुंबई जाएगी। वहां पूछताछ के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

सैफ अली खान पर हमला करने वाले जिस चाकूबाज को मुंबई पुलिस पूरे देशभर में तलाश रही है, उसे दुर्ग में पकड़ा गया है। वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में बिना टिकट जनरल डिब्बे में सफर कर रहा था। शालीमार-ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है और यह रूट छत्तीसगढ़ से होकर गुजरती है। आकाश कन्नौजिया को दुर्ग आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव सिन्हा ने बताया कि आरोपी के हुलिए के आधार पर आरपीएफ दुर्ग ने एक संदेही को पकड़ा। उसकी फोटो से मिलान करने पर वहां से वेरीफाई किया गया। दुर्ग पहुंचते ही मुंबई पुलिस ने आरोपी के बैग और उसकी आवाज को आइडेंटिफाई किया है। आरोपी मुंबई के कोलार का रहने वाला है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दुर्ग RPF ने एक संदेही को पकड़ा है। उसे मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर देंगे।

आरोपी का नाम आकाश कन्नौजिया
RPF के आईजी मुन्नवर खुर्शीद ने बताया कि आरोपी का नाम आकाश कन्नौजिया है, जो कि मुंबई के कोलावा का रहने वाला है। अभी फिलहाल वो अपने नानी के घर चांपा जा रहा था। राजनांदगांव की RPF टीम ने भी आकाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद दुर्ग आरपीएफ की टीम ने उसे धर दबोचा है। आरोपी आकाश कन्नौजिया ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जर्नल डिब्बे में सफर कर रहा था। आरोपी को पकड़ने के बाद दुर्ग आरपीएफ की टीम ने इसकी तस्वीर मुंबई पुलिस को भेजी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को आईडेंटीफाई किया है।

टावर डंप से मिला आकाश का लोकेशन
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी की देर रात हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से एक्टिव फोन की जानकारी एकत्रित की। इस डेटा का विश्लेषण करने पर यह पता चला कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। संदिग्ध व्यक्ति के मोबाइल और फोन की IMEI नंबर का भी जिक्र किया गया। टावर डंप से संदिग्ध का लोकेशन मुंबई-हावड़ा रूट में मिला। इस जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम दोनों ही एक्टिव थी। टेक्नोलॉजी के उपयोग से बड़ी सफलता आरपीएफ के हाथ लगी।

सैफ पर छह बार चाकू से किया गया वार
बुधवार रात सैफ अली खान पर उनके घर में चोर ने हमला किया। चोर कई घंटे पहले ही घर में दाखिल हो चुका था। जब सैफ की मेड ने चोर को देखा तो उसने शोर मचाया। सैफ अली खान स्थिति संभालने पहुंचे, लेकिन चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सैफ को छह बार चाकू से वार किया गया। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का हिस्सा निकाला गया। फिलहाल सैफ अली खान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here