नई दिल्ली. एजेंसी। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त हरियाणा से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर पर एक्टर संजय दत्त ने विराम लगा दिया है। पहले कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा की यमुनानगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि यह खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई थी कि कांग्रेस आलाकमान ने पैनल में उनका नाम शामिल किया है। संजय दत्त ने इन सभी खबरें को महज अफवाह बताया है।
अब संजय दत्त ने बयान जारी कर उनके राजनीति में शामिल होने की खबरों को महज अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, किसी भी पार्टी में वह शामिल नहीं होने जा रहे हैं। अगर वह राजनीति में एंट्री करेंगे तो खुद इस बात का ऐलान करेंगे। उन्होंने लोगों से इन अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। पहले खबर आई थी कि कांग्रेस पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ सेलिब्रिटी कार्ड खेलने जा रही है। पार्टी हाईकमान संजय दत्त के नाम पर राजी हो गया है।
संजय दत्त का हरियाणा से खास ताल्लुक
बता दें कि संजय दत्त एक बॉलीलुड एक्टर हैं। उनके पिता अभिनेता सुनील दत्त मुंबई से सांसद रहे। कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त भी सांसद रह चुकी हैं। ऐसी खबरें सामने आई थी कि संजय दत्त अब करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दरअसल संजय दत्त का हरियाणा से खास ताल्लुक है। उनका पुश्तैनी घर हरियाणा के यमुनानगर में है। इस खबर के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी।
भाजपा से पूर्व CM खट्टर लड़ रहे चुनाव
पहले सूत्रों के हवाले से खबर थी कि कांग्रेस करनाल लोकसभा सीट पर राज्य के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ सेलिब्रिटी कार्ड खेलने की तैयारी में है। कांग्रेस हाईकमान ने संजय दत्त का नाम पैनल में शामिल भी कर लिया है। कांग्रेस हरियाणा की करनाल सीट पर भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ किसी दमदार प्रत्याशी को उतारना चाहती है। बता दें कि संजय दत्त कई बार इनेलो नेता नेता अभय सिंह चौटाला के चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा भी आ चुके हैं।