रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की है। प्रदेश पदाधिकारियों में 8 और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में कुल 12 लोगों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा जारी की गई इन नियुक्तियों पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ से प्रदेश भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। रामजी भारती, जगदीश रोहरा और भरतलाल वर्मा भी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजा पांडेय को सरगुजा प्रभारी, अनुराग सिंहदेव को बिलासपुर प्रभारी, रजनीश सिंह को बस्तर प्रभारी बनाए गए हैं। विकास रंजन महतो को प्रदेश मंत्री की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में ब्रजेश बिचपुरिया, कृष्णकांत पवार, ठाकुर राशि पवार, प्रभा दुबे, संजू नारायण सिंह ठाकुर, गुरु बालदास साहेब, राजीव पांडेय, आरपीएस त्यागी, डॉ. राधेश्याम बारले, एसडी बड़गैया, ओमप्रकाश देवांगन और राहुल टिकरिहा शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब 11 लोकसभा सीटों पर जीत का दर्ज करने BJP ने कमर कस ली है। लोकसभा की 11 सीटों को जीतने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया हुआ है। इस चुनाव में केवल बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है। प्रत्येक 3-4 लोकसभा को क्लस्टर के रूप में बनाया जा रहा है। साथ ही वरिष्ठ नेताओं को क्लस्टर प्रभारी, प्रत्येक लोकसभा के लिए प्रभारी और संयोजक बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं समाज के अलग-अलग वर्गों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़ा जा रहा है। बीजेपी ने चुनाव की रणनीति तैयार करने प्रदेश के कई जिलों में लोकसभा चुनावी कार्यालय भी खोल दिया है।

