26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

विधानसभा चुनाव-2023: छत्तीसगढ़ के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट, जानिए- किसे बनाया उम्मीदवार

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 11 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले आप पार्टी ने पहली सूची में 10, दूसरी सूची में 12 नामों की घोषणा की थी। पार्टी अब तक 33 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आप पार्टी ने छत्तीसगढ़ पर फोकस किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी दूसरी बार किस्मत आजमा रही है। इस बार आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 10 गारंटी की घोषणा की है। आइये देखते तीसरी लिस्ट में किसे उम्मीदवार बनाया गया है।

यह है उम्मीदवार (छत्तीसगढ़ – तीसरी लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी)

  • बैकुंठपुर से डॉ. आकाश जशवाल
  • कटघोरा से चंद्रकांत डिकसेना
  • लोरमी से मनभजन टंडन-
  • मुंगेली से दीपक पात्रे
  • जैजैपुर से दुर्गालाल केवट
  • कसडोल से लेखराम साहू
  • गुंडरदेही से जशवंत सिन्हा
  • दुर्ग ग्रामीण से संजीत विश्वकर्मा
  • पंडरिया से चमेली कुर्रे,
  • बस्तर से जगमोहन बघेल
  • जगदलपुर से नरेंद्र भवानी

यह है उम्मीदवार (छत्तीसगढ़ -पहली लिस्ट)

  • दंतेवाड़ा (88) बालू राम भवानी
  • नारायणपुर (84) नरेंद्र कुमार नाग
  • अकलतरा (33) आनंद प्रकाश मिरी
  • भानुप्रतापपुर (80) मल हुपेंडी
  • कोरबा (21) विशाल केलकर
  • राजिम (54) तेजराम विद्रोही
  • पत्थलगांव (14) राजा राम लकड़ा
  • कवर्धा (72) खड़गराज सिंह
  • भटगांव (05) सुरेंद्र गुप्ता
  • कुनकरी (13) लेओस मिंज

यह है उम्मीदवार ( छत्तीसगढ़- दूसरी लिस्ट)

  • प्रतापपुर (06) राजाराम श्याम
  • सारंगढ़ (17) देव प्रसाद कोसले
  • खरसिया (18) विजय जायसवाल
  • कोटा (25) पंकज जेम्स
  • बिल्हा (29) जसबीर सिंग
  • बिलासपुर (30) डॉ. उज्जवला
  • मस्तुरी (32) धरम दास भार्गव
  • रायपुर ग्रामीण (48) तरूण वैध
  • रायपुर वेस्ट (49) नंदन सिंह
  • अंतागढ़ (79) संतराम सलाम
  • केशकाल (82) जुगलकिशोर
  • चित्रकोट (87) बोमादा राम मंडावी
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here