24.6 C
Raipur
Monday, July 28, 2025

दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ, CM के पास रहेंगे इतने विभाग…

दिल्ली. न्यूजअप इंडिया
आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वे दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं हैं। आतिशी के मंत्रिपरिषद में पांच मंत्रियों ने भी अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सीएम आतिशी के साथ जिन पांच मंत्रियों ने शपथ ली है, उनमें चार पुराने मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन का नाम शामिल है। आतिशी की कैबिनेट में नए चेहरे के रूप में सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण में अरविंद केजरीवाल सहित आप पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

सीएम पद की शपथ लेने से पहले आतिशी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंची और उनके साथ ही राजभवन पहुंची। आतिशी से पहले बीजेपी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित भी दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उनके बाद आतिशी अगली महिला मुख्यमंत्री बनीं हैं। आतिशी ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। सीएम बनने वाली आतिशी के पास दिल्ली सरकार के 13 विभाग रहेंगे। आतिशी की कैबिनेट के चार पूर्व मंत्री उन्हीं विभागों का जिम्मा संभालेंगे, जो पहले से उनके पास ही थे। वहीं, मुकेश अहलावत जो विधायक के बाद अब आतिशी कैबिनेट में नए मंत्री बने हैं, उनको श्रम एवं रोजगार, लैंड एवं बिल्डिंग की जिम्मेदारी मिली है।

11 फरवरी 2025 को समाप्त होगा कार्यकाल
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया था और आम आदमी पार्टी ने घोषणा कर दी थी कि पार्टी की विधायक आतिशी, केजरीवाल की जगह लेंगी और दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगी थी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 11 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। दिल्ली में पिछला विधानसभा चुनाव 8 फरवरी, 2020 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में तीन बार मुख्यमंत्री रहे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here