25.1 C
Raipur
Friday, March 13, 2026

MLA देवेंद्र यादव की बिगड़ी तबीयत, DKS अस्पताल में भर्ती, बलौदाबाजार हिंसा केस में रायपुर सेंट्रल जेल में हैं बंद…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दाउ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (DKS) में भर्ती कराया गया है। देवेंद्र यादव पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल के गेस्ट्रो सर्जरी वार्ड हैं। फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में सभी जांच हो रहे हैं।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार के कलेक्टोरेट में हिंसक प्रदर्शन मामले में हुई है। विधायक देवेंद्र यादव पर प्रदर्शन के दौरान भीड़ को भड़काने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें तीन बार नोटिस जारी किया था। एक बार बयान देने विधायक बलौदाबाजार भी गए थे, लेकिन उनके जवाब से पुलिस के अफसर संतुष्ट नहीं हुई थे।

भिलाई के आवास में बलौदाबाजार पुलिस की टीम ने पूछताछ के बाद विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया था। विधायक ने कई बार जमानत के लिए आवेदन भी लगाया है, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट में अब तक आरोप सिद्ध नहीं कर पाए हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेताओं ने विधायक देवेंद्र को फंसाने का आरोप लगाया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here