27.1 C
Raipur
Saturday, September 7, 2024

CM विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, प्रदेश में अब 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया है। किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकॉर्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

बता दें कि राज्य में चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। धान खरीदी के लिए मात्र एक दिन और शेष है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बेच सकें, इसे ध्यान में रखते हुए खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार 3 फरवरी और रविवार 4 फरवरी को भी केंद्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह करने को कहा है।

138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
विपणन वर्ष में धान खरीदी के लिए निर्धारित अवधि में प्रत्येक शनिवार को उपार्जन केंद्रों में लेखा मिलान और रविवार को सामान्य अवकाश के कारण खरीदी बंद रहती है। ऐसा पहली बार होगा कि शनिवार और रविवार को भी किसान सहकारी समितियों में अपना धान बेच सकेंगे। चालू खरीफ सीजन 2023-24 में प्रदेश में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं किसानों को 28 हजार 708 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here