25.9 C
Raipur
Thursday, July 31, 2025

कलेक्टरी पर भारी भाजपाईः BJP नेता को औकात दिखाने वाले कलेक्टर का तबादला, 4 दिन की दी थी चुनौती, सात दिन में पूरी…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। रायपुर और बिलासपुर के कमिश्नर बदल दिए हैं। महासमुंद, बीजापुर और कोरिया कलेक्टर से लेकर मंत्रालय तक के कई IAS अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। इस बदलाव में एक कलेक्टर का ट्रांसफर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, भाजपा नेता को औकात दिखाने वाले बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय को मंत्रालय अटैच किया गया है। हाल ही में बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय और भाजपा नेता अजय सिंह के बीच तीखी बहस का ऑडियो खूब वायरल हुआ था। विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा नेताओं पर सवाल भी खड़े किये थे।

ऑडियो में भाजपा नेता ने कलेक्टर को चार दिनों में निपटाने तो कलेक्टर ने नेताजी को औकात बताने की बात कही थी। गुरुवार को सामान्य प्रशासन की जारी सूची में कलेक्टर अनुराग पांडेय को मंत्रालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में ऐसी चर्चा हो रही कि भाजपा नेता कलेक्टर पर भारी पड़ गए और उनकी कलेक्टरी 7 दिनों में चली गई। विवाद फोन पर था, इसलिए गरमा-गरमी कुछ ज्यादा हो गई। विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार है और कलेक्टर साहब भाजपा नेता को औकात दिखाने की बात कह रहे हैं तो भाजपा की नजर यह कुशासन ही दिखा होगा, तभी तो विवाद के 4 बाद ही न सही, लेकिन 7 दिनों बाद कलेक्टर को बदल दिया गया। कलेक्टर के ट्रांसफर के बाद अब यह ऑडियो फिर एक बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चार दिन की चुनौती, सात दिन में पूरी
दरअसल मामला यह है कि बीजापुर के बीजेपी नेता अजय सिंह की वहीं के कलेक्टर अनुराग पांडेय से किसी बात पर बहस हो गई थी। ये मामला सात दिन पहले का है। बहस इतनी बढ़ी की दोनों ने अपना आपा खो दिया। बात औकात पर आ गई। अजय सिंह ने कलेक्टर को चुनौती दे दी कि ये विवाद उनको बहुत भारी पड़ेगा। अजय सिंह ने कलेक्टर से कहा कि मैं अपनी पर आ गया तो तुमको चार दिन में हटना पड़ेगा। कलेक्टर अनुराग पांडेय ने भी कह दिया कि तेरी औकात क्या है, जो बने वो कर लेना। अजय सिंह को ये बात चुभ गई। शुक्रवार को 20 IAS की तबादला सूची आई। सूची में कलेक्टर अनुराग पांडेय का भी नाम था। भाजपा नेता की चार दिन में हटाने की चुनौती 7 दिन में पूरी हो गई।

किसी टेंडर को लेकर हुआ था विवाद
सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो भाजपा नेता अजय सिंह और बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय की थी। विवाद किसी टेंडर को लेकर था। कलेक्टर ने बोला कि सब कुछ ओपन व्यवस्था से होगा। अजय सिंह ने उस टेंडर को लेकर कलेक्टर से बात की थी। ये बात बढ़ते-बढ़ते औकात तक पहुंच गई। कलेक्टर ने कहा था कि नए लोगों और आदिवासियों को मौका देंगे। अजय सिंह ने कहा कि तुम पब्लिक के नौकर हो और सरकार के अंडर में आते हो, मैं किसी के अंडर में नहीं आता। अजय सिंह ने कहा कि मैं अपनी पर आ गया तो चार दिन भी नहीं लगेंगे, तुम्हारे काले कारनामें उजागर कर दूंगा। मैं अब भिड़ जाउंगा और चार दिन में हट जाओगे। बहस और विवाद का यह ऑडियो विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए भाजपा नेताओं पर सवाल भी खड़े किये थे।

Latest news
Related news

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here