12 C
Raipur
Friday, January 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 1 और 2 मार्च को शुरू होगी बोर्ड की परीक्षाएं, विद्यार्थी जान लें 10वीं और 12वीं का शेड्यूल

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं (Board Exam) का टाइम टेबल जारी हो गया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं पहले की तरह फिर से मार्च महीने में ही होने वाली है। 1 मार्च को 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी और 2 मार्च को 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 23 मार्च तक पूरी हो जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को बोर्ड परीक्षा से संबंधित समय सारिणी जारी कर दिया है।

टाइम टेबल के अनुसार 10वीं के पेपर 2 से 3 दिन के गैप में होंगे। इससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। 10वीं की परीक्षा मुख्य रूप से 17 दिन में 18 मार्च तक समाप्त हो जाएगी। वहीं 12वीं के पेपर में भी 2 से 3 दिन का गैप दिया गया है। मुख्य विषयों की परीक्षाएं 21 दिन में यानी 21 मार्च को पूरी हो जाएंगी। स्टूडेंट्स सुबह 9 बजे अपना स्थान ग्रहण करेंगे। इसके बाद 15 मिनट तक उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र का वितरण होगा। विद्यार्थी 9:15 बजे उत्तर लिखना शुरू करेंगे और 12.15 बजे परीक्षा खत्म हो जाएगी। आइये देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल…

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here