26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

शादी की खुशियां मातम में बदलीः हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, 5 लोग जिंदा जले

गाजीपुर.एजेंसी। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बस में आग लग गई। अभी तक बस से पांच शव बाहर निकाले गए हैं। कई लोग झुलस गए हैं। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की शिकार हुई बस बारातियों से भरी बताई जा रही है। बस में कुल 38 बाराती सवार थे। कुछ लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद शादी की खुशिया मातम में बदल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिला जानकारी के मुताबिक एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए हैं। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी। मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। कलेक्टर आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। इस घटना की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे में झुलसे लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता और झुलसे लोगों को 50-50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में महिलाओं के साथ बच्चे भी सवार थे। विवाह में जाने के लिए लोग हंसी-खुशी जा रहे थे। हादसा अचानक हुआ। जब तक लोग बचते तब तक आगे ने विकराल रूप ले लिया था। चंद सेकंड में पूरी बस आग से जल उठी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इधर हादसे की खबर मिलते ही राज्य मंत्री अनिल राजभर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here