29.1 C
Raipur
Friday, October 17, 2025

छत्तीसगढ़ः सक्ती के RKM पावर प्लांट में हादसा, लिफ्ट की चैन टूटी, 4 मजदूरों की मौत, 6 घायल… कंपनी प्रबंधन पर FIR…

सक्ती. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार की रात को बड़ा हदसा हो गया। लिफ्ट की चैन टूटने से 40 मीटर की ऊंचाई से मजदूर नीचे गिर गई। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुल चार मजदूरों की जान इस हादसे में चली गई। हादसे में 6 मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 29 सितंबर को लिफ्ट का मेंटेनेंस किया गया था. घटना के बाद प्लांट में तनाव की स्थिति है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए मजदूर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। आरकेएम पावर प्लांट में मजदूर बॉयलर की तरफ जा रहे थे, तभी लिफ्ट की चैन टूट गई और हादसा हो गया। हादसे में 6 अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं। घायल मजदूरों को रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। एएसपी हरीश यादव ने बताया कि घायल श्रमिकों का उपचार रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में चल रहा है। मजदूरों में आक्रोश की स्थिति है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

मारे गए मजदूर झारखंड के निवासी
एएसपी ने बताया कि हादसे में मारे गए चारों मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं। घटना के बाद मजदूरों में भारी गुस्सा है। तनाव की स्थिति को देखते हुए प्लांट में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सक्ति पुलिस के मुताबिक लिफ्ट में कुल 10 मजदूर सवार थे और वे लिफ्ट से बॉयलर की सफाई के लिए जा रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया। लिफ्ट की क्षमता लगभग 2,000 किलोग्राम थी और इसका रखरखाव कार्य हाल ही में 29 सितंबर को किया गया था। एएसपी ने बताया कि इस हादसे की जांच की जा रही है।

प्लांट मालिक और प्रबंधन पर FIR
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रबंधन के खिलाफ गंभीर लापरवाही और सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर्स और अफसरों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 106(1), 289 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सक्ती ने कहा कि घटना की जांच चल रही है।

नामजद अभियुक्त

  1. डॉ. अंडल अरमुगम – ओनर / डायरेक्टर
  2. टी.एम. सिंगरवेल – डायरेक्टर
  3. प्लांट हेड / एडिशनल डायरेक्टर (नाम सामने आना शेष)
  4. सम्मुख राव – फैक्ट्री मैनेजर
  5. कमलेश कुमार अग्रवाल – बॉयलर एवं टर्बाइन मेंटेनेंस हेड
  6. मनोज राउत – सेफ्टी ऑफिसर
  7. वेसलीमणि – पी एंड एम मेंटेनेंस अफसर
  8. कृष्णा गौरव – लिफ्ट इंजीनियर सहित अन्य जिम्मेदार अफसर भी जांच के दायरे में
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here