26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

बस्तर में दिग्गज दिखाएंगे ताकतः अमित शाह जगदलपुर-कोंडागांव में भरेंगे हुंकार, सीएम भूपेश की दंतेवाड़ा और नारायणपुर में चुनावी सभा

रायपुर.न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में पहले चरण की विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।
गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर आ रहे हैं। शाह जगदलपुर और कोंडागांव में सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बस्तर के दौरे पर हैं। वे नारायणपुर और दंतेवाड़ा में आमसभा को संबोधित करेंगे। सीएम कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। नक्सल क्षेत्र में दिग्गज नेताओं की सभा को देखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

बता दें कि बस्तर लोकसभा की 12 सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। 20 तारीख नामांकन का आखिरी दिन है। दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पहले बात भाजपा की। गृहमंत्री शाह दोपहर 12 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। सबसे पहले जगदलपुर में नामांकन रैली में शिरकत करेंगे, इसके बाद कोंडागांव में भी नामांकन रैली शामिल होंगे। दोनों जगहों पर चुनावी सभा कर अमित शाह शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

भूपेश बघेल की दंतेवाड़ा और नारायणपुर में सभा
इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को बस्तर के नारायणपुर विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दंतेवाड़ा में चुनावी सभा में शामिल होंगे। दोनों जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। एक तरह से कांग्रेस और भाजपा नामांकन और आमसभा के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

2018 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को हराया था
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में दंतेवाड़ा ही बस्तर संभाग की इकलौती सीट थी, जहां कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा था। हालांकि भाजपा के तत्कालीन विधायक भीमा मंडावी की नक्सली हत्या के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर पिछली हार का बदला ले लिया था। इस बार कांग्रेस ने देवती कर्मा की टिकट काटकर उनके बेटे छवींद्र कर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी महीने बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सभा हुई थी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here