26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावः भाजपा की एक और सूची जारी, पंडरिया से भावना बोहरा को बनाया प्रत्याशी

रायपुर.न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा सीट के लिए सिंगल प्रत्याशी का ऐलान किया है। जिला पंचायत सदस्य भावना बोहरा को पंडरिया से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा की अब बेलतरा, बेमेतरा, कसडोल और अंबिकापुर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना बाकी है। भाजपा अब तक 86 उम्मीदारों की घोषणा कर चुकी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण पर 20 सीटों पर मतदान होना है। बस्तर लोकसभा की 12 और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की 8 सीटों के लिए 20 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। बुधवार को भाजपा ने एक और उम्मीदवार का नाम घोषित किया है। तीसरी लिस्‍ट में केवल पंडरिया विधानसभा सीट के लिए भावना बोहरा को चुनावी मैदान में उतारा है। इस तरह भाजपा ने पहले चरण की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

बता दें कि भाजपा ने पंडरिया विधानसभा सीट से जिस भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है वह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की रिश्ते में भांजी है। भाजपा परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर तंज कसती रही है, लेकिन अब पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के परिवार से भी तीन लोग चुनावी मैदान में हैं। उनके भांजे विक्रांत सिंह को खैरागढ़ से टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी खुद राजनांदगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here