29.1 C
Raipur
Friday, March 20, 2026

छत्तीसगढ़वासियों के लिए जरूरी खबरः CM विष्‍णुदेव साय 27 को लगाएंगे जनता दरबार, सुनेंगे समस्‍या और तत्‍काल करेंगे निदान

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के आम आदमी के लिए जरूरी खबर है। अगर आप किसी समस्‍या से परेशान हैं तो मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय से सीधे मुलाकात कर अपनी बात रख सकते हैं। लोकसभा चुनाव खत्‍म होने के बाद मुख्‍यमंत्री साय जनदर्शन शुरू करने जा रहे हैं। सीएम से मुलाकात का पहला कार्यक्रम यानी जनदर्शन 27 जून से शुरू होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की जनता से 27 जून को सीधे रूबरू होंगे। सीएम आम जनता की समस्या को सुनकर और उसका त्वरित निराकरण करेंगे। यही नहीं मुख्यमंत्री आम नागरिकों से हर गुरुवार ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम में मुलाकात कर सकेंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनता से सीधे संवाद करेंगे और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी लेंगे।

डॉ. रमन सिंह ने शुरू किया था जनदर्शन
बता दें कि छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान जनदर्शन की शुरुआत की गई थी। प्रदेशभर से समस्या लेकर लोग सीएम हाउस आते थे। सीएम समस्या सुनते थे। कई समस्याओं का मौके पर समाधान होता था और कई समस्याओं को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा जाता था। विभागों में फाइल पेंडिंग रहने को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा यह भी आरोप लगाया जाता रहा कि सिर्फ शिकायतें आ रही है, लेकिन समस्या का समाधान होता नहीं है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here