29.1 C
Raipur
Friday, October 18, 2024

CM विष्णुदेव साय ने किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आगाज, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में रोपे जाएंगे 4 करोड़ पौधे…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर के अटल नगर स्थित जैव विविधता पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान-2024 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने पीपल के पौधे का रोपण कर अभियान का बैनर जारी किया। इस अभियान के तहत वन विभाग द्वारा प्रदेशभर में 4 करोड़ वृक्ष लगाये जाएंगे। योजना अंतर्गत में गुरुवार को प्रदेश के 33 जिलों में कुल 4 लाख पेड़ लगाए गए। महावृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ पर जैव विविधता पार्क में सीएम, कैबिनेट मंत्री, स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ के जवानों, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 20 हजार पेड़ लगाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने ओपन जिप्सी में अभियान में हिस्सा ले रहे लोगों का उत्साह वर्धन किया। वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएम अरूण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू और गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। सभी ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया।

प्रदेश में 4 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों से आह्वान किया है कि सभी अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाएं। उनके आह्वान पर यह एक आंदोलन बन गया है। छत्तीसगढ़ में भी इसको अभियान के रूप में ले रहे हैं। अकेले वन विभाग का 4 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। आज प्रदेश के 33 जिलों में वन विभाग द्वारा 4 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। बहुत सी प्रजातियों के पेड़ लगाएं जा रहे हैं। पीपल का पेड़ जो 24 घंटा ऑक्सीजन देता है, नीम का पेड़, हर्रा बहेड़ा आंवला जैसे गुणकारी पौधे लगाए जा रहे हैं। पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है।

इस साल गर्मी ने तोड़ दिया सारे रिकॉर्ड
सीएम साय ने कहा कि आप सब लोग देख रहे हैं कि पेड़ कम होने से गर्मी के दिनों में गर्मी बहुत बढ़ रही है। इस साल तो रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पूरे देश में पड़ी है। पारा 50 डिग्री पहुंच गया। पूरे विश्व में गर्मी से मरने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है। ऐसे समय में बहुत आवश्यक हो जाता है कि हम सभी पेड़ लगाएं। अभियान में स्कूली बच्चे शामिल हुए, सीआरपीएफ के जवान शामिल हुए, हमारे वन और पुलिस विभाग का अमला भी शामिल हुआ। मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों से भी आह्वान किया है कि बच्चे अपने स्कूल परिसर में अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here