रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ को 4 नए आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी मिले हैं। राज्य सरकार ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 2023 बैच के इन 4 अधिकारियों के पोस्टिंग आदेश जारी किया है। अनुपमा आनंद सहायक कलेक्टर रायपुर, एम भार्गव सहायक कलेक्टर दुर्ग, तन्मय खन्ना सहायक कलेक्टर बिलासपुर और दुर्गा प्रसाद को सहायक कलेक्टर जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ सीएमओ ने सोशल मीडिया X पर इससे संबंधित जानकारी साझा की है, जिसमें लिखा है छत्तीसगढ़ को चार नए आईएएस मिले हैं। राज्य शासन द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के 4 अधिकारियों के पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि राज्य शासन ने एक दिन पहले ही बड़े स्तर पर IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग आदेश जारी किया है। 6 IAS अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया तो वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। कई जिलों के संयुक्त, डिप्टी और अपर कलेक्टर बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम इस आशय के आदेश जारी किए थे।