26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

छत्तीसगढ़ में IAS-IPS की नई पोस्टिंग, CM विष्णुदेव साय के OSD, निज सहायक और अवर सचिव की इसे मिली जिम्मेदारी

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही IAS अफसरों के प्रभार में फेरबदल जारी है। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। 2012 बैच के IAS अफसर रजत बंसल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले 1997 बैच की अधिकारी निहारिका बारिश के पास यह विभाग था। बारिक अभी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव हैं।

2016 बैच की अफसर पद्मिनी भोई साहू को मिशन संचालक, ग्रामीण अजीविका मिशन रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन की प्रबंध संचालक हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक और आदेश में सीएम विष्णुदेव साय के OSD, निज सहायक और मुख्यमंत्री सचिवालय के अवर सचिव की पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हितेश बघेल को मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, सूरज साहू को मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव और आकाश गुप्ता को मुख्यमंत्री के निज सहायक बनाया है।

IAS सुनील कुमार जैन बने प्रबंध संचालक
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2009 बैच के IAS अफसर सुनील कुमार जैन को राज्‍य खनिज विकास निगम का प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में उन पर खनिज विभाग और जल जीवन मिशन के संचालक और खनिज एवं ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव की भी जिम्‍मेदारी है.

शशि मोहन बस्तर SP, मीणा CBI के DIG
इधर भारतीय पुलिस सेवा के अफसर IPS जितेंद्र मीणा की CBI में पोस्टिंग के बाद वे रिलीव हो गए। उनके स्थान पर आईपीएस शशि मोहन सिंह को बस्तर एसपी का अस्थाई प्रभार सौंपा गया है। शासन के आदेश के मुताबिक 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में उप महानिरीक्षक (DIG) बनाए गए हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here