26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

छत्तीसगढ़ के ‘लोन वर्राटू’ अभियान को मिली बड़ी सफलता, हिंसा का रास्ता छोड़ 14 नक्सलियों का सरेंडर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान के तहत 14 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सरेंडर कर दिया। समर्पित नक्सलियों में दो इनामी हैं। सरेंडर करने वाले माओवादी कटेकल्याण और मलांगेर एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य हैं। नक्सलियों पर फोर्स को नुकसान पहुंचाने, माओवादी बंद कर रोड खोदना, पॉम्पलेट लगाना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई मामले दर्ज हैं।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी सीआरपीएफ रेंज दंतेवाड़ा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ और 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष सहयोग रहा है। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा ‘लोन वर्राटू’ अभियान चलाया जा रहा है। बस्तर में सक्रिय 14 नक्सलियों ने आम जिंदगी जीने की इच्छा जताई, जिसके बाद सभी ने एसपी कार्यालय में आकर सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले माओवादियों में 2 इनामी नक्सली हैं।

629 माओवादी अब तक चुके सरेंडर
एसपी गौरव राय ने माओवादी संगठन से जुड़े लोगों से अपील करते हुए कहा कि नक्सली विचारधारा को छोड़कर शांति का रास्ता चुने और लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर करें। सभी को शासन के पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक कुल 629 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें 161 इनामी माओवादी हैं। उन्होंने कहा कि फोर्स का लगातार दबाव से नक्सली बैकफुट पर हैं।

इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
ग्राम तनेली डीएकेमएस अध्यक्ष, भूमा माडवी, ग्राम पेडका केएएमएस अध्यक्ष कुमारी हिडमे माडवी, अरनपुर पंचायत जनताना सरकार उपाध्यक्ष हुंगा कुहडाम, जियाकोडता पंचायत सीएनएम सदस्या कुमारी हुंगी कोवासी, सीएनएम सदस्य हडमा सोडी, जियाकोडता पंचायत मिलिषिया सदस्य कोसा करटाम, मिलिषिया सदस्य लिंगा पोडियाम, मिलिषिया सदस्य, राजू कोवासी, जियाकोडता पंचायत डीएकेएमएस सदस्य हडमा सोडी, मिलिषिया सदस्य पोज्जा करटाम, मिलिषिया सदस्य गंगा कोवासी, मिलिषिया सदस्य राजू करटाम, ग्राम पेडका सीएनएम सदस्या कुमारी हिडमे कवासी, पेडका केएएमएस सदस्या कुमारी पाण्डे कवासी शामिल हैं। सरेंडर करने वाले सभी नक्सली दंतेवाड़ा जिले के निवासी हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here