दुर्ग-सूरजपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में फेरदबल का दौर जारी है। जशपुर, गरियाबंद के बाद दुर्ग और सूरजपुर जिले के पुलिस विभाग में ट्रांसफर किए गए हैं। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे के कार्यालय से तबादलों की सूची जारी की गई है। जारी आदेश में 7 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षक सहित 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है।
इधर दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने 27 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए 13 उप निरीक्षक और 14 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। दो दिन पहले भी एसपी शुक्ला ने 16 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया था। देखिए लिस्ट किसे कहां जिम्मेदारी दी गई है…

