- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज नारी प्रकोष्ठ दुर्ग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन
DURG. न्यूजअप इंडिया.कॉम
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज दुर्ग के नारी प्रकोष्ठ इकाई द्वारा नारी शक्ति उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती भारती किरण शर्मा प्रदेशाध्यक्ष रही। अध्यक्षता श्रीमती आशा शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में निशा तिवारी प्रदेश अध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ, प्रीति शुक्ला कोषाध्यक्ष, शजिन्ता शुक्ला सांस्कृतिक सचिव, सुमन पाण्डेय, आरती दीवान, मंजूरी दुबे शामिल हुई। अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
आशा शुक्ला द्वारा स्वागत भाषण व अध्यक्षीय उद्बोधन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि भारती किरण शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति का करें सम्मान, क्योंकि वह सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरी सभ्यता का आधार है। नारी शक्ति पर सभी अतिथियों ने अपने सारगर्भित विचार रखें। इसके बाद समाज, शिक्षा, पर्यावरण व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नारी शक्तियों का सम्मान किया गया। भारती किरण शर्मा, निशा तिवारी, डॉ निशा शुक्ला, डॉ श्वेता चौबे, डॉ दीक्षा चौबे, मीना पाण्डेय, डॉ. आरती दीवान, डॉ. प्रभा शर्मा, डॉ. कोमल पाठक, गौरी शुक्ला, सुनिता मूर्ति का मोमेंट, शाल, श्रीफल, प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। श्रीमती तुलिका तिवारी जिलाध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ दुर्ग द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला प्रदेश सचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती विद्या पांडे, पूनम शर्मा, आरती शुक्ला, गीतांजलि तिवारी, अनुरमा शुक्ला, संध्या तिवारी, मोनिका दुबे, ममता दुबे, रानी दुबे, ज्योति द्विवेदी, सुप्रिया तिवारी, मनोरमा दीदी, वंदना शर्मा, पुष्पा तिवारी, सुमन शर्मा, अनीशा दुबे, सुमन पांडे, अपर्णा चौबे, संतोषी दुबे, सरोज शर्मा, योगिता शर्मा, कांतिबोधन तिवारी उपस्थिति रहे। सभी के विशेष सहयोग से सफल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साथ ही अन्य संगठनों के सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रही।