25.1 C
Raipur
Monday, January 26, 2026

एनकाउंटर में टॉप नक्सली विजय रेड्डी और लोकेश सलामे ढेर… मंडा पहाड़ को फोर्स ने घेरा था… मारे गए माओवादियों पर इतना था इनाम…


मानपुर- मोहला.. न्यूजअप इंडिया.कॉम
छत्तीसगढ़ के मोहला- मानपुर- अंबागढ़-चौकी जिले मे चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में फोर्स के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर बस्तर जिले से सटे सीमावर्ती थाना क्षेत्र मदनवाड़ा के ग्राम रेतेगांव कारेकट्टा के बीच मंडा पहाड़ में नक्सलियों और डीआरजी टीम के साथ भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी के प्रमुख सदस्य विजय रेड्डी और डीवीसी लोकेश सलामे के मारे गए।

मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बीच मादनवाड़ा के जंगल में पहाड़ को फोर्स ने चारों ओर से घेरा था। डीआरजी टीम के सपोर्ट में आईटीबीपी सुरक्षा बलों की बैकअप टीम मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंह ने बताया कि भारी बारिश के बीच डीआरजी और आईटीबीपी सुरक्षा बल के जवान एरिया को घेरा था। दोनों ओर से फायरिंग हुई। मुठभेड़ में दो नक्सलियों के शव मिले हैं। विजय एक सेंट्रल कमेटी का सदस्य और जोनल कमेटी का लीडर था।

माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान
नक्सलियों के कांकेर, बस्तर, मानपुर, आरकेबी डिवीजन कमेटी और सेंट्रल कमेटी के प्रमुख सदस्य विजय रेड्डी, डीवीसी लोकेश सलामे फोर्स के चक्रव्यूह में फंस गए। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के टॉप लीडर्स के मारे जाने की खबर से माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है।

35 लाख रुपये का इनाम घोषित था
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए एक नक्सली विजय रेड्डी सेन्ट्रल कमिटी का सदस्य था और उस पर 25 लाख रुपये इनाम घोषित था। वहीं लोकेश सलामे 10 लाख का इनामी नक्सली था। नक्सली विजय रेड्डी आंध्र प्रदेश और लोकेश सलामे छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले के आमाकोंडो का निवासी था। दोनों नक्सलियों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here