26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

छत्तीसगढ़ को 55 दिन में मिलेगी अब नई सरकार, 7 और 17 नवंबर को वोटिंग, प्रत्याशी इस दिन भरेंगे पर्चा, इस तारीख तक नाम वापसी…

रायपुर.न्यूजअप इंडिया
चुनाव आयोग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब छत्तीसगढ़ की जनता को 55 दिन बाद नई सरकार मिल मिलेगी। छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी को सरकार का कार्यकाल खत्म होगा।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसमें बस्तर की 12 विधानसभा सीट और राजनांदगांव की 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में बाकी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में पिछली बार दो फेज में 12 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था। रिजल्ट 11 दिसंबर को अनाउंस किया गया था। इसके बाद 18 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ था। अब छत्तीसगढ़ को आज से 55 दिन बाद नई सरकार मिलेगी। 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। पोलिंग बूथ 2 किलोमीटर से दूर नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ में दो करोड़ से ज्यादा मतदाता चनेंगे सरकार
छत्तीसगढ़ में दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं। इनमें 1.01 करोड़ पुरुष वोटर्स तो 1.02 करोड़ महिला वोटर्स हैं, जबकि 18 से 22 साल की आयु के 18.68 लाख मतदाता हैं। आदिवासी इलाके में स्पेशल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में इस बार दो करोड़ तीन लाख से ज्यादा मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे।

प्रत्याशी को आपराधिक पृष्ठभूमि की देनी होगी जानकारी
नई दिल्ली में चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को तीन बार न्यूज पेपर में अपनी जानकारी विज्ञापित करानी होगी। वहीं राजनीतिक दलों को भी बताना पड़ेगा कि ऐसे प्रत्याशियों को टिकट देने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था। छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके में स्पेशल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रक्रिया

(पहला चरण)

  • नामांकन 13 अक्टूबर
  • नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच – 21 अक्टूबर
  • नाम वापसी की तारीख – 23 अक्टूबर
  • मतदान – 7 नवंबर 2023
  • मतगणना – 3 दिसबर 2023

(दूसरा चरण)

  • नामांकन 21 अक्टूबर
  • नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच – 31 अक्टूबर
  • नाम वापसी की तारीख – 2 नवंबर
  • मतदान – 17 नवंबर 2023
  • मतगणना – 3 दिसबर 2023
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here