28.4 C
Raipur
Saturday, May 3, 2025

दिल्ली में PM मोदी, गृहमंत्री शाह और नवनिर्वाचित सांसदों से मिले CM साय, छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार जल्द, कौन-कौन बनेगा मंत्री…?

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में जल्द ही साय सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। बृजमोहन अग्रवाल मंत्री और विधायक पद इस्तीफा दे चुके हैं। साय कैबिनेट में जगह खाली है। इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों में से किन्हीं 2 को बदले जाने पर भी विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिले। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मुलाकात में CM साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा की है। इसके बाद साय छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों से मिलने पहुंचे और उनके साथ भोजन भी किया।

राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में जारी काम-काज की जानकारी पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को दी। केंद्र की योजनाओं के छत्तीसगढ़ में संचालन संबंधी निर्देश भी मुख्यमंत्री को मिले हैं। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के सियासी हालात पर भी बात हुई है। संगठन से मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जब छत्तीसगढ़ लौटेंगे। इसके बाद कैबिनेट में विस्तार को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि सीएम साय को केंद्रीय नेतृत्व से कैबिनेट विस्तार के लिए हरी झंडी मिल गई है।

साय कैबिनेट में दो मंत्री को मिलेगी जगह
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में अभी 2 डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा सहित 11 मंत्री में हैं। ​​​​​​इनमें राम विचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, लखन देवांगन शामिल हैं। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने और मंत्री पद से इस्तीफा के बाद साय कैबिनेट में अब दो विधायकों को एंट्री मिलनी है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि एक पुराना और एक नया चेहरा मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। वहीं इस बात की भी चर्चा है कि एक-दो मंत्री को बदला भी जा सकता है।

राजनीतिक गलियारों में इन नामों की चर्चा
वरिष्ठता के आधार पर राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, रेणुका सिंह के नामों की चर्चा है। इनके अलावा कुछ ऐसे विधायक भी हैं, जो अंदरखाने इस कोशिश में हैं कि किसी तरह मंत्री बनने का मौका मिल जाए। इनमें कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें मंत्री बनाकर भाजपा हर बार की तरह फिर चौंका सकती है। इनमें रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, बसना विधायक संपत अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव का नाम शामिल है। बहरहाल राजनीति है… सभी बीजेपी विधायक चाहते हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल जाए, लेकिन किसके नाम की लाटरी लगती है यह आने वाला समय बताएगा…।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here