25 C
Raipur
Wednesday, March 18, 2026

बीजापुर में DRG के 8 जवान और ड्राइवर शहीद, CM साय ने कहा- नक्सली बौखलाए हुए, नक्सलवाद के खात्मे तक जारी रहेगी लड़ाई…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों ने बड़ी हिंसक घटना को अंजाम दिया है। लगातार कहर बनकर बरस रहे जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली बौखलाए हुए हैं। इसी बीच नक्सलियों ने बीजापुर के कुटरू-बेदरे सड़क पर IED ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं। इस दिल दहला देने वाले IED ब्लास्ट की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है।

बीजापुर की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश और निराश हैं। विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सली मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

यह कैसे हुआ जांच का विषयः विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर IED विस्फोट पर कहा, “…यह कैसे हुआ, यह जांच का विषय है… अब हम इस पूरे नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए और दृढ़ता और ताकत के साथ काम करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने और दृढ़ता के साथ कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर बस्तर से सशस्त्र नक्सलवाद खत्म होगा। हम पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच भी कराएंगे।”

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here