29.1 C
Raipur
Friday, October 18, 2024

आधी रात तक चली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, BJP की सूची के बाद नामों पर दोबारा मंथन, अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम, कुछ बदलाव के भी संकेत

रायपुर.न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को लेकर मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होने के बाद रात 11 बजे स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक देर रात तक चली। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मौजूद रहे। वहीं कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और सदस्य नीटा डिसूजा वर्चुअल रूप से जुड़े हैं। ऐसी सूचना है कि कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम लगभग तय है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सूची आने के बाद उम्मीदवारों के नामों पर एक बार फिर रिव्यू किया गया।

राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रदेश चुनाव समिति के तय नामों पर चर्चा होगी। इसके बाद बाद अंतिम सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। कांग्रेस की सूची फाइनल होने को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति से ही अंतिम सूची जारी होगी। वह किस पर क्या सहमति बनाएंगे, वह उनके ऊपर निर्भर करता है। सीईसी की मुहर के बाद ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होगी। उम्मीदवारों में बदलाव पर उन्होंने कहा कि कुछ फेरबदल होता है और वह स्वाभाविक है। हमेशा हर चुनाव में कुछ ना कुछ फेरबदल होता है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सूची आने के बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों पर एक बार फिर रिव्यू किया है। कुछ नामों में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं।

सीईसी की बैठक 13 अक्टूबर को संभावित
बता दें कि 13 अक्टूबर यानी आज से 3 दिन बाद दिल्ली में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक हो सकती है। लिहाजा प्रदेश कांग्रेस के हिसाब से यह अंतिम बैठक मानी जा रही है। बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद हैं। वहीं उम्मीदवारों के नामों के ऐलान पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव एक दिन पहले ही मीडिया में कह चुके हैं कि कांग्रेस की सूची पितृ पक्ष के बाद आएगी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here