38 C
Raipur
Friday, March 13, 2026

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से लौट रहे 4 लोगों की मौत, सरगुजा में बोलेरो-कंटेनर की टक्कर, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी ने लगाई आग, 7 घायल…

अंबिकापुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बोलेरो-कंटेनर के बीच टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है, वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगी दी। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।

पुलिस से मिली जानकारी के सीतापुर थाना में नेशनल हाईवे-43 पर विशुनपुर-मंगारी गांव के पास दोपहर करीब एक बजे यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है। मरने वालों में रेवापुर-सखौली निवासी एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई थी। बोलेरो के अंदर फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया है।

भीड़ ने वाहन को आग के हवाले किया
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है। घटना के बाद गुस्साए भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी, जिसे पुलिस कर्मियों ने बुझा लिया है। पुलिस ने सभी शवों को पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को मरच्युरी भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के ठीक होने के बाद उनका बयान लिया जाएगा। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना वाहनों की स्पीड अधिक थी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here