26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

‘दाऊ भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते केवल भ्रष्टाचार की गारंटी’, Ex CM डॉ. रमन ने ट्विटर पर और क्या लिखा जानिये…

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर फिर एक बार सियासी हमला बोला है। उन्होंने गोठान, कोल स्कैम सहित कई मुद्दों पर भाजपा द्वारा बनाए गए एक वीडियो क्लीप भी अपने ट्विटर एकाउंट पर जोड़ा है। रमन ने लिखा है ‘दाऊ भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते केवल भ्रष्टाचार की गारंटी मिल सकती है।’ इस ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। कोई इसे छलावा बताता रहा है तो कोई इसे राजनीतिक स्टंट…। कोई लिख रहा है यह सत्ता में वापसी करने का प्रोपोगेंडा है। डॉ. रमन के ट्वीट पर कमेंट्स की बहार है।

डॉ. रमन ने ट्विटर पर लिखा है ‘दाऊ भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते केवल भ्रष्टाचार की गारंटी मिल सकती है। ऐसा कोई विभाग नहीं है जहां @INCChhattisgarh सरकार ने घोटाले नहीं किए। ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसे इस सरकार ने नहीं छला, ऐसा कोई वादा नहीं जिसे कांग्रेस ने पूरा किया हो। गोमाता के नाम राजनीति करने वाली कांग्रेस सरकार का ₹1300 करोड़ का गोठान घोटाला आज सामने है और मुख्यमंत्री के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं है।’

भाजपा-कांग्रेस के नेता आमने-सामने
बता दें कि गोठानों और गोबर के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच जबर्दस्त सियासत चल रही है। एक दिन पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ में हुए गोठान घोटाला की जांच सीबीआई से कराई जाए। गोमाता के नाम पर कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला किया है। वहीं कांग्रेस ने भी भारतीय जनता पार्टी के इन आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा पर झूठ परोसे का आरोप लगाया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here