RAIPUR. Newsupindia.com
मंगलवार की रात जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया तो वहीं छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित करेर्गुट्टा पहाड़ पर सुरक्षाबलों ने अपना शौर्य दिखाया है। पखवाड़ेभर से अधिक समय से घेराबंदी के बाद हुई मुठभेड़ में अब तक 22 नक्सलियों को मार गिराया गया है। 18 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सर्चिंग आॅपरेशन जारी है। मृतक नक्सलियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ को घेरकर चलाए जा रहे अब तक के सबसे बड़Þे एंटी नक्सल आरेशन को अब सफलता मिलना शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह तक सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि आज ही मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि जल्द ही कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर कब्जा करने की स्थिति में जवान पहुंच जाएंगे। इससे एक दिन पहले एक महिला नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं आॅपरेशन के दो दिन बाद 3 महिला नक्सली ओर मारे गए थे, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हुई है। अब तक कुल 26 नक्सली मारे गए हैं, जबकि दो जवान भी घायल हुए हैं।
दो पहाड़ों पर जवानों का कब्जा
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कर्रेगुट्टा पहाड़ के नजदीक ही स्थित धोबे की पहाड़ियों पर उतारा गया था। यहीं से कर्रेगुट्टा पहाड़ जवानों के निशाने पर था। माना जा रहा है कि बड़े नक्सली लीडर इसी कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ही छुपे हुए हैं। इस तरह अब नक्सलियों के कब्जे वाले तीन में से दो पहाड़ियों पर जवानों का कब्जा हो गया है। जवानों ने यहां तिरंगा भी फहराया है।
खत्म होगा नक्सलवाद, खुशहाल होगा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में हमारे सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में अब तक 22 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। लाल आतंक के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को शत-शत नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने संकल्प लिया है कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करना है और हम इस लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर हैं।