26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

शिमला के रोहड़ू में आधी रात को भीषण आगजनी, 14 मकान खाक, 21 परिवार के 74 लोग बेघर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रोहड़ू उपमण्डल के टिक्कर क्षेत्र में आधी रात को भीषण आगजनी की घटना हुई है। रात्रि करीब 12.30 बजे टिक्कर के दरोटी गांव में एक मकान में आग लग गई। सभी मकान लकड़ी के बने हुए थे और आग तेजी से फैलती गई। देखते ही देखते 14 मकान आग की चपेट में आ गए। इन मकानों में 21 परिवार रह रहे थे। आगजनी प्रदीप रांटा की चौथी मंजिल से शुरू हुई। आग ने बगल के कई घरों को अपनी जद में ले लिया।

आग लगते ही भगदड़ की स्थिति बन गई। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रात को ही पुलिस चौकी टिक्कर से टीम दरोटी गांव पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन बड़े पैमाने पर संपति नष्ट हुई है। रोहड़ू पुलिस अग्निकांड के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।

जिला प्रशासन हरसंभव मदद कर रही
रोहड़ू के एसडीएम शनी शर्मा ने बताया कि इस घटना में नौ लकड़ी के मकान (तीन और चार मंजिला) पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। इसके अलावा पांच अन्य मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। अग्निकांड में 21 परिवारों के 74 लोग प्रभावित हुए हैं। इन्हें ठहराने का प्रबंध किया जा रहा है। आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रभावित लोगों को राशन और भोजन शासन द्वारा उपलब्ध कराया गया है। शासन की ओर से हरसंभव सहायता की जा रही है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here