26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

Exit Poll पर पूर्व CM डॉ. रमन सिंह बोले- 3 को आएंगे चौकाने वाले नतीजे, छत्तीसगढ़ में BJP 52 से 55 सीटों के साथ बनाएगी सरकार

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के साथ ही एक्जिट पोल भी आना शुरू हो गया है। विभिन्न एक्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। सभी एक्जिट पोल में भूपेश पर भरोसा नजर आ रहा है। एक्जिट पोल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, ‘यह कांग्रेस की कुनीतियों का ही परिणाम है कि पिछले विधानसभा चुनाव में 68 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस आज एग्जिट पोल में सीधे 40 सीट पर गिरते दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।’

डॉ. रमन ने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले 15 वर्ष भाजपा का सुशासन देखा है, विकास देखा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है, जिससे भाजपा की सीटें जो पिछले विधानसभा चुनाव में 15 थी वो बढ़कर इस एग्जिट पोल में 48 दिखाई दे रही है। यह तो केवल एग्जिट पोल है। 3 दिसंबर को जब चुनाव का परिणाम आएगा तो भाजपा 52-55 सीटों के साथ सरकार बनाएगी और कांग्रेस 35 सीट से भी नीचे जाने वाली है।’

चुनाव के बाद 54 सीटें जीतने का दावा
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और भारतीय जनता पार्टी के कमल निशाना पर लड़ा गया है। चुनाव के दौरान केंद्रीय नेतृत्व से लेकर स्थानीय नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं हुई। चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित तमाम नेताओं ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनने का दावा किया है। डॉ. रमन सिंह ने 48 से 54 सीटें जीतने का दावा पहले किया था।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here